नई दिल्ली: मॉडल विलेज ट्रस्ट और अल्माहा फूड इंटरनेशनल ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली के मानव मंदिर गुरुकल में बच्चों की लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण का कार्य किया है, जो बाढ़ के दौरान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। नवनिर्मित बाल पुस्तकालय का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया था।
बच्चों की लाइब्रेरी का पुनर्निर्माण, मानव मंदिर गुरुकल के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। गुरुकल प्रशासन ने कई बच्चों की सफलता की कहानियों पर प्रकाश डाला, जिन्होंने गुरुकल में शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थानों में अपना करियर बनाया और चिकित्सा, इंजीनियरिंग एवं अन्य कोर्स में डिग्री हासिल की है।

कार्यक्रम के दौरान, मॉडल विलेज ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. संजय ओंकार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “प्यारे बच्चों, आपके सपनों को शिक्षा के ही माध्यम से साकार किया जा सकता है। आप जो भी बनना चाहते हैं वह बनने की कुंजी शिक्षा है।
यह देखकर खुशी हुई कि इस गुरुकल ने आप सभी के लिए बेह्तरीन व्यस्था की है. जिससे आपकी सभी ज़रूरतें एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। जरा उन बच्चों को याद करें, जिन्हें दुर्भाग्य से स्कूल जाने का सौभाग्य नहीं मिलता है।’
अल्माहा फूड इंटरनेशनल के मुख्य परिचालन अधिकारी गौरव ने शैक्षणिक और खेल दोनों गतिविधियों का समर्थन करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में अल्माहा फूड इंटरनेशनल के ए जी एम बी सिंह, गुरुकल के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य रूप चंद्रजी महाराज और मॉडल विलेज ट्रस्ट के राष्ट्रीय समन्वयक आसिफ अनवर भी उपस्थित थे।
सराय काले खां में स्थित मानव मंदिर गुरुकल उन बेसहारा बच्चों के लिए कार्य करता है जो अपने माता-पिता से बिछड़ गए हैं या अनाथ हैं। गुरुकल इन बच्चों को रहने और पढ़ने के लिए एक शानदार वातावरण प्रदान करता है.
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

