Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल (Sambhal) में आधी रात को घर में घुसकर कमरे में सो रहे शख्स की गला काटकर नृशंस हत्या किए जाने की घटना सामने आई है।
बदमाशो ने बेटी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक शख्स के परिजनों ने पड़ोसी गांव के 4 लोगों पर 10 साल पहले धान खरीदने की रंजिश में शख्स की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। शख्स की नृशंस हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
वारदात सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के भूडा बेगमपुर गांव में बीते बुधवार की रात 2 बजे की है।
मृतक शख्स नौबत सिंह की पत्नी सावित्री द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार नौबत सिंह बीती रात अपने कमरे में सो रहा था। देर रात लगभग 2 बजे पड़ोसी गांव के 4 लोगों ने 10 साल पहले धान खरीदने के विवाद को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर नौबत सिंह की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के आरोपी फरार हो गए।
हत्यारों ने पहले नौबत सिंह का धारदार हथियार से गला काटा, उसके बाद नौबत सिंह के चेहरे पर चाकू के ताबण तोड़ वार कर नौबत सिंह का चेहरा बुरी तरह क्षत विक्षत कर दिया।
एस पी चक्रेश मिश्र ने बताया कि वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जल्दी ही हत्या की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- क्या एक मोबाइल की कीमत इंसान की जान से भी ज़्यादा है? बदायूं में किस्त के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- बदायूं: पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

- बदायूं: राजकीय हाईस्कूल के गेट के पास शराब की दुकान का विरोध, छात्रों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

- रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

- राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया, कहा—लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी

- राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने SC में दायर की SIR पर रोक की याचिका

- ‘आप किसी के घर में कैसे घुस सकते हैं?’—नदीम खान की कथित हिरासत पर दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस

- रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, जयशंकर ने जताया दुख

