- पहले काले कानून लाकर मंडियों को खत्म करने और अब अमेरिकी कॉटन से किसानों की रोज़ी-रोटी छीनने का षड्यंत्र हो रहा- मनीष सिसोदिया
- मोदी जी ने सिर्फ अपने दोस्त अडानी को बचाने के लिए ट्रम्प के आगे घुटने टेक दिए हैं, जो देश के किसानों के साथ धोखा है- संजय सिंह
- मोदी जी थोड़ी हिम्मत दिखाएं और अमेरिका पर भी उतना ही टैरिफ लगाएं, जितना ट्रम्प ने भारत पर लगाया है- सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली, 28 अगस्त 2025: अमेरिकी कपास पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 31 दिसंबर तक स्थगित करने के मोदी सरकार के फैसले का आम आदमी पार्टी ने सख्त विरोध किया है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किसान विरोधी इस फैसले पर पीएम मोदी पर तीखा प्रहार किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोदी सरकार किसानों और उद्योगों को बर्बाद करके अमेरिका को फायदा पहुंचा रही है। पहले काले कानून लाकर मंडियों को खत्म करने की साजिश की गई और अब अमेरिकी कॉटन से इंपोर्ट्स ड्यूटी हटाकर किसानों की रोज़ी-रोटी छीनने का षड्यंत्र हो रहा है। यह केवल रोज़गार और उद्योग का मुद्दा नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों के सम्मान का मुद्दा है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया एक्स पर कहा कि भारत के किसान और उद्योग को बर्बाद करके अमेरिका के हित साधने की ये कौन सी मजबूरी है? एजेंडा क्या है? ये सिर्फ किसानों का नहीं, भारत के 140 करोड़ लोगों के सम्मान का सवाल है। पहले अमेरिका से आने वाली कॉटन (कपास) पर 11 फीसद टैक्स लगता था, लेकिन अब वो टैक्स हटा दिया गया है। नतीजा, अमेरिका की सस्ती कॉटन धड़ाधड़ भारत आएगी और हमारे किसानों की कपास खेत में ही सड़ जाएगी। अक्टूबर में जब हमारे किसान अपनी कपास लेकर मंडी पहुंचेंगे, तो उनके लिए कोई खरीदार ही नहीं बचेगा। गुजरात हो या विदर्भ, पंजाब हो या तेलंगाना…हर जगह का किसान बर्बाद होगा। उनकी सालभर की मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि सवाल सीधा है कि जब अमेरिका हमारे माल पर 25 फीसद से 50 फीसद टैरिफ लगाता है, तो मोदी सरकार अमेरिकी कॉटन पर ज़ीरो टैरिफ क्यों कर रही है? क्यों हमारे किसान और उद्योग को बर्बाद करके अमेरिका को फायदा पहुंचाया जा रहा है? साफ़ है कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। अपने काले कानून लाकर कभी मंडियों को खत्म करने का खेल और अब अमेरिकी कॉटन से किसानों की रोज़ी-रोटी छीनने का षड्यंत्र है।
उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि मोदी जी ने सिर्फ अपने दोस्त अडानी को बचाने के लिए ट्रम्प के आगे पूरी तरह से घुटने टेक दिए हैं। ये देश के करोड़ों किसानों के साथ धोखा हैं। ट्रंप के दबाव में अमेरिका से आने वाली कपास पर 11 फीसद इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी गई है। अब जब तक भारत के किसानों की कपास मंडी में पहुंचेगी, तब तक व्यापारी अमेरिका की सस्ती कपास खरीद लेंगे। जिससे भारत के किसानों को बहुत नुकसान होने वाला है। जिस ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए था, उसे इंपोर्ट ड्यूटी में छूट देकर तोहफा दिया जा रहा है।
वहीं, दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अमेरिका भारत पर टैरिफ इस तरह लगा रहा है, जैसे वह कोई राजा हो, हम कोई दोषी हों और हम पर दंड लगा रहा हो। अमेरिका ने अब तक जिन-जिन देशों पर टैरिफ लगाया, उन देशों ने ट्रम्प को जवाब दिया। मसलन, चीन पर 125 फीसद टैरिफ लगाया, तो चीन ने भी जवाब में अमेरिका पर टैरिफ लगा दिया। अमेरिका ने यूरोप के कुछ देशों पर टैरिफ लगाया, तो यूरोपीय देशों ने करारा जवाब देते हुए अमेरिका पर वापस टैरिफ लगा दिया और ट्रंप नीचे आ गया। लेकिन हमारे देश में क्या हो रहा है? अमेरिका ने हम पर 50 फीसद टैरिफ लगा दिया और हम अमेरिका के सामने चुपचाप बैठे और डरे हुए हैं।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहते हैं कि वह पूरे देश के आत्म स्वाभिमान को कुचल रहे हैं, खत्म कर रहे हैं। मोदी जी थोड़ी हिम्मत और मजबूती दिखाएं, ट्रंप की आंखों में आंखें डालकर अमेरिका पर भी उतना ही टैरिफ लगाएं, जितना अमेरिका ने भारत पर लगाया है। तभी अमेरिका को समझ आएगा।
- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा आर्थिक सहयोग

- “अमित शाह दें इस्तीफा या पीएम मोदी बर्खास्त करें”: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश, हाईकोर्ट ने नियुक्त किया परिसमापक

- ‘जेन-जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’: विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

- CJP प्रोटेस्ट के बीच RSS नेता की छात्रों को नसीहत, कहा- देशहित में समय दें, राजनीति में न उलझें

- कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देश के वीर योद्धाओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद और प्रदर्शनों के बीच छोड़ा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद, Gen-Z की बड़ी जीत

- ‘उनकी चिंताएं वास्तविक हैं, बल प्रयोग ठीक नहीं’: NEET मुद्दे पर CJP प्रदर्शन पर बोले मुरली मनोहर जोशी

- पेट्रोल-डीजल और ATF को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्यों बढ़ा दिया गया यह टैक्स

- अखंड भारत का संकल्प: ‘न बांग्लादेश न पाकिस्तान, हमें चाहिए पूरा हिन्दुस्तान’ — मज़ाहिर रुहेला पठान

- कांग्रेस का देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान कल से; प्रयागराज पर विशेष फोकस, देशभर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

- देश की शिक्षा प्रणाली ‘एक्सटोर्शन मशीन’, बच्चों को दबाती और कुचलती है; इसे बदलना होगा: राहुल गांधी

