रामपुर 25 अगस्त 2025: जुमेरात के दिन भी रामपुर में सोगवारी छाई रही. दिन भर मदारिस व मकातिब इस्लामिया में हज़रत मौलाना मुफ्ती महबूब अली साहब कादरी वजीही रहमतुल्लाहे अलैह के ईसाले सवाब के लिए कुरआन ख्वानी और दुआए मगफिरत की गई. इनमें मरकज़ी मदरसा जामेउल उलूम फरकानिया के अलावा मदरसा अनवारुल उलूम, मदरसा इरशादुल उलूम, मदरसा दारुल कुरआन, मदरसा दरसुल कुरआन, मदरसा फैजुल कुरआन, मदरसा अकबरुल उलूम, मदरसा रेहान उल उलूम, मदरसा रियाज़ुल जन्ना, मदरसा खैरुल उलूम, मदरसा मुल्ला मुहम्मद हसन, मदरसा वजीह उल उलूम, मदरसा मशारिकुल नुजूम, मदरसा मज़ाहिरुल कुरआन वगैरह काबिले ज़िक्र हैं।
बाहर के सुप्रसिध हज़रात मुफ्ती साहब के इन्तेकाल पर सोगवारान से मुसलसल ताज़ियती पैगामात भेज रहे हैं. इनमें अखिलेश यादव और मौलाना मुहिब्ब्लल्लाह नदवी के अलावा प्रोफेसर अख्तरुल वासे एमरिटस प्रोफेसर जामेया मिलिया इस्लामिया दिल्ली, हज़रत मौलाना मुफ्ती खलील अहमद साहब नक्शबंदी अमीर जामेया निज़ामिया हैदराबाद, मौलाना ज़ियाउद्दीन साहब, मौलाना अज़ीज़ुल्लाह साहब और मौलाना अनवार अहमद साहब हैदराबाद, सूफी गाज़ी अमान कादरी औरंगाबाद, मौलाना फैसल नदवी भट कली दारुल उलूम नदवतुल उलमा लखनऊ, दरबारअल्लाह हुमीयां पीलीभीत, शाहजी एकेडमी बहिडी, मौलाना शौकत हुसैन केंग़ ऑफ कश्मीर, कारी अब्दुल सत्तार खान कराची, डॉ. सऊद अहसन खान रोहेला लाहौर, सैयद वारिस मियां चिश्ती, अजमेर शरीफ, सैयद हमाद निज़ामी, दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया दिल्ली, सैयद फज़ल बिन अखलाक लाल महल दिल्ली, इस्लामिक बुक फाउंडेशन दिल्ली के फिरासत अली साहब, शाह फज़ले हैदर नक्शबंदी ऑफ जावरह, शाह सैयद सादिक़ रज़ा खलीफा सरहिंद शरीफ व इमाम मस्जिद सरहिन्द कारी अता मुहम्मद सारहीन सरहिन्द शारीफ़, मशहुर फिल्म राईटर जावेद सिद्दीकी मुंबई, सरफराज़ आरज़ू एडिटर रोज़नामा हिन्दुस्तान मुंबई काबिले ज़िक्र हैं।
आज दो पहर से प्रबन्ध्क तन्त्र मदरसा फुरकानिया की निगरानी में किला के मैदान में बैरी केटिंग और सफ़बंदी के इंतज़ामत भी शुरू हो गए. इस काम में जनाब मुकर्रम रज़ा खान इनायती, अब्दुल अज़ीम खान ब्लाक प्रमुख़, मामून शाह खान, सुपरिंटेंडेंट बागात और हेल्थ ऑफिसर म्युनिसिपल बोर्ड पेश पेश रहे।
रामपुर ज़िले के इंतेज़ामी अफ़सरान भी आज क़िला मैदान और जनाज़ा के रूट का मुआयना करने के लिए निकले. सबसे पहले जाए तदफीन खानकाहे अहमदिया कादरिया मदरसा फरकानिया पहुंच कर मिस्टन से मालूमात हासिल कीं. और खानकाह के अंदर के भी मुकामात को देखा और जुमला इंतज़ामत की तारीफ की. यहां से अफ़सरान का क़ाफ़िला चौराहा मिस्टन गंज, हामिद गेट, किला का मशरिकी गेट, क्लब घर, अंगूर वाली मस्जिद, खतीबे आज़म रोड गुईया तालाब, चौकी रज्जड से मुहल्ला अंगूरी बैग पहुंचा और मुफ्ती साहब मरहूम के अहले खाना से मुलाकात की. इंतज़ामी अफ़सरान में कप्तान पुलिस, एडिशनल एस.पी., कोतवाल शहर, कोतवाल गंज, महकमा खुफिया के ऑफिसर और दीगर हज़रात शामिल रहे।
जुमे के दिन सुबह में दस बजे तक जनाज़ा डॉ. ज़फर अली अंजुम वजीही केहमराह रामपुर पहुंचने का इम्कान है. इस के बाद मुफ्ती साहब की रिहाईश गाह पर ख्वातीन के दीदार का सिलसिला दो पहर तीन बजे तक जारी रहेगा. इस के बाद जनाज़ा किला के मैदान की जानिब रवाना होगा और चार बजे नमाज़े जनाज़ा अदा की जाएगी।
नमाज़ के बाद दीदार का सिलसिला शाम तक चलने की उम्मीद है. इस के बाद जनाज़ा हामिद गेट, पुरानी कोतवली, मिस्टन गंज चौक होते हुए मदरसा फुरकानिया पहुंचेगा।
गांधी आश्रम के सामने हिन्दू व सिख भाई श्रद्धांजलि पेश करगे. इसके बाद जनाज़ा मदरसे के अंदर जाएगा जहां केवल चुने हुए सत्तर (70) लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी जिनके द्वारा दफन का कार्य पूरा किया जाएगा।
- शामली धर्मांतरण विवाद: “अल्हम्दुलिल्लाह, मैं मुसलमान हूँ, किसी ने दबाव नहीं डाला”— आयुष मलिक का बड़ा बयान

- सोनम वांगचुक ने किया विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

- गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे के साथ मनाएं ईद-उल-अज़हा, सोशल मीडिया पर न डालें कुर्बानी की तस्वीरें: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

- ग़ज़वा-ए-हिंद अब महज़ बकवास, छेड़ा तो दुनिया के नक्शे से मिट जाओगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता मज़ाहिर ख़ान की दोटूक

- कैराना में 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप आयोजित: हकीम अजमल खान को ‘भारत रत्न’ देने की उठी मांग

- Stray Dogs Case Verdict: ‘बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार’, आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

- पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में फिर भारी उछाल, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; देखें अपने शहर के नए रेट

- NEET Paper Leak: मनीषा गुरुनाथ की गिरफ्तारी के बाद CBI का बड़ा एक्शन, रडार पर NTA का पूरा पैनल

- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हमें गर्व, पंजाब को हमेशा सतर्क रहना होगा: संजीव कालरा

- चिश्ती फाउंडेशन और सकम संचार फाउंडेशन ने अजमेर शरीफ में युवाओं के लिए मीडिया, करियर और स्टार्टअप सेमिनार का किया आयोजन

- मानवता की सेवा: डॉ. इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में पिछले 3 वर्षों से जारी है ‘रोगमुक्त भारत’ का महाअभियान

- मक्का में भारतीय हाजियों की बदहाली पर ‘आप’ का मोर्चा: सांसद संजय सिंह और फैसल लाला ने सरकार को घेरा, जांच की मांग

