पीएम मोदी ने एक हिंदी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिसमें वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में उनकी पहचान को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस इंटरव्यू में कहा कि पहले महात्मा गांधी को ज्यादा लोग नहीं जानते थे, गांधी फिल्म (1982) आने के बाद दुनियाभर में उन्हें लोग जानने लगे।
प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जिनके वैचारिक पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गाँधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू द्वारा दिए गए सत्य के मार्ग पर कभी नहीं चल सकते।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “जिनके वैचारिक पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गाँधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू द्वारा दिए गए सत्य के मार्ग पर कभी नहीं चल सकते।”
उन्होंने आगे कहा, “अब झूठ झोला उठाकर जाने वाला है।“
कांग्रेस की राष्ट्रिय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने पीएम मोदी को जवाब देते हुए एक्स पर लिखा है,” हे महामानव ! महा-मूर्खतापूर्ण बयान देने से पहले थोड़ा शोध कर लिया करें ! ये तस्वीर 1931 में Round Table Conference के दौरान लंदन की है ! और Gandhi फ़िल्म 1982 में बनी थी ! रोज काहे अपनी बेइज्जती करवाने में लगे रहते हैं ???
दरअसल, पीएम मोदी ने एक हिंदी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है जिसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। जिसमें वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विषय में उनकी पहचान को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में मोदी कह रहे हैं, “दुनिया में महात्मा गांधी बहुत बड़ी महान आत्मा थे, क्या 75 साल में हमारी जिम्मेदारी नहीं थी कि पूरी दुनिया महात्मा गांधी को जानें।” आगे वे कहते हैं कि महात्मा गांधी को कोई नहीं जानता था, वह तो एक फिल्म आ गई तो दुनिया महात्मा गांधी को जानने लगी।
यहां ग़ौर करने योग्य है कि कि नरेंद्र मोदी मार्टिन लूथर किंग की बात तो कर रहे हैं, लेकिन वे शायद भूल गए हैं कि मार्टिन लूथर किंग अपने दफ्तर की दीवार पर महात्मा गांधी की फोटो लगाते थे और 50 के दशक में उन्होंने गांधी जी के अहिंसा आंदोलन को अपनी प्रेरणा कहा था।
सोशल मीडिया पर लोगों ने मार्टिन लूथर किंग का वह बयान शेयर किया है जिसमें किंग महात्मा गांधी के बारे में बात कर रहे हैं।
- विधानसभा चुनाव 2027: रामपुर में 17 सितंबर से शुरू होगी EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC)

- नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों से बढ़ा रामपुर का मान: डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बीईओ बबिता सिंह और प्रधानाध्यापिका वैलेटिना विक्टर को किया सम्मानित

- करीमगंज: चरागाह की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

- सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दा और ताइफ में हमले की चेतावनी जारी की, बाद में अलर्ट वापस लिया

- मुरादाबाद में ऐतिहासिक कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, मुतव्ल्ली के विरोध के बाद काम रुका

- समान नागरिक संहिता: ‘अगर बहुमत है तो UCC को संसद से लाएं, अलग-अलग राज्यों से क्यों?’ – उमर अब्दुल्ला

