तीसरी बार भारत पर शासन करने के लिए दृढ़ संकल्पित प्रधान मंत्री मोदी खुद को भगवान का अवतार मानने लगे हैं।
एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू देते वक़्त पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं पैदा नहीं हुआ बल्कि एक खास मकसद के लिए दुनिया में भेजा गया हूँ। उन्होंने कहा, “जबतक माँ ज़िंदा थी तो लगता था कि शायद बायलोजिकली मुझे जन्म दिया गया है लेकिन माँ के जाने के बाद सारे अनुभवों को मैं जोड़कर देखता हूँ तो मैं मानने लगा हूँ कि परमात्मा ने मुझे भेजा है किसी विशेष काम के लिए…।”
एक्स पर तेजस गुप्ते लिखते हैं,” हे प्रभु…हे हरि राम कृष्ण जगन्नाथम प्रेमानंद…ये क्या हुआ अभी तक तो चरण चुंबक और गोदी मीडिया ही मोदी जी को भगवान बोल रहा था अब मोदी खुद अपने आप को भगवान का अवतार समझने लगे हैं। अब इसके आगे कहें तो कहें क्या बोले तो बोले क्या”
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस बयान को लोगों ने स्वार्थ की पराकाष्ठा बताया। किसी ने कहा कि ये अब खुद को अवतार बता रहे हैं, अगर जीत गए तो खुद को भगवान ही बता देंगे।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि मोदी इस तरह के बयानों से चुनाव में धार्मिक कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए बेहद खतरनाक है।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

