मुरादाबाद में ऐतिहासिक कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, मुतव्ल्ली के विरोध के बाद काम रुका

Date:

मुरादाबाद: थाना कटघर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक कर्बला की वक्फ संपत्ति पर बिजली विभाग द्वारा बिना अनुमति अवैध निर्माण करने का मामला सामने आया है। कर्बला परिसर में दीवार बनाने और नया रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही थी, जिसे मुतव्ल्ली के विरोध के बाद रुकवा दिया गया।

कर्बला (सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, वक्फ संख्या 57) के मुतव्ल्ली सैयद राहत अली ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के कब्रिस्तान की तरफ दीवार खड़ी करनी शुरू कर दी थी और दो नए गेट निकाले जा रहे थे। जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली, तो उन्होंने मुतव्ल्ली को मौके पर बुलाया। राहत अली ने काम का कड़ा विरोध किया, जिसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों को निर्माण कार्य रोकना पड़ा और बनाई गई दीवार को खुद ही हटाना पड़ा।

मुतव्ल्ली का कहना है कि पुराना वैध रास्ता पहले से मौजूद है, लेकिन बिजली विभाग मनमाने ढंग से नया रास्ता बना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुहर्रम के लिए इस्तेमाल होने वाली पवित्र जमीन का कुछ लोग अवैध पार्किंग के रूप में भी गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस घटना के बाद मुतव्ल्ली ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत पुलिस चौकी और उच्च अधिकारियों से करेंगे, ताकि वक्फ संपत्ति पर हो रहे अवैध कब्जों और रास्तों को पूरी तरह से बंद कराया जा सके।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने भूख हड़ताल कर रहे...

जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में...