रामपुर(रिज़वान ख़ान): यूपी के जनपद रामपुर की तहसील स्वार में एक महिला ने अपनी दो बेटियों की गला रेतकर कर हत्या कर दी जिससे पूरे इलाक़े में हड़कंप मच गया।
6 माह की गर्भवती महिला ने बच्चियों को मारने के बाद खुद भी अपने पेट में दरांती मारकर जान देने की कोशिश की। महिला मर तो नहीं सकी लेकिन उसने खुद को घायल कर लिया। चीखों की आवाज़ सुनकर मोहल्ले वाले आ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी और डीएसपी अरुण कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने खून से लथपथ महिला को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना स्वार क्षेत्र की घटना है। एक महिला ने किसी कारणवश अपनी दोनों बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद को भी चाकू दरातीं मारकर घायल कर लिया। उसका इलाज चल रहा है। कारणों का पता किया जा रहा है, तहरीर मिलने के बाद जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी।
मामला तहसील स्वार के लच्छीवाला गांव का है। गांव में रहने वाले अरविंद सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। घर में छः माह की गर्भवती पत्नी संतोष(38 साल), 9 साल की बेटी रोशनी और 5 साल की बेटी महक रहती थी। सोमवार को जब अरविंद काम पर चला गया तो पत्नी संतोष ने दोपहर करीब दो बजे बच्चियों को खाना खिलाया उसके बाद उन्हें सुला दिया। इसके बाद सोते समय दोनों बेटियों का दरांती से गला रेत डाला। उसके बाद शोर मचाते हुए खुद पर भी उसी दरांती से पेट पर हमला कर खुदकुशी की कोशिश की।
आसपास के लोगों ने बताया कि महिला ने बेटे की चाहत में ऐसा किया है। उसकी दो बेटियों की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। उसके बाद भी उसे दो बेटियां हुईं जिसके चलते वो बेटे की चाहत में परेशान थी।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुट गई है।लेकिन महिला कुछ बता पाने की स्थित में नहीं है। महिला डॉक्टर का कहना है कि पेट पर हमले के कारण उसकी कोख में पल रहे बच्चे को भी गंभीर खतरा बना हुआ है।
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद और प्रदर्शनों के बीच छोड़ा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद, Gen-Z की बड़ी जीत

- बांग्लादेश: राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने से दो साल पहले छोड़ा पद

- अल काजी उर्दू अकादमी ने उर्दू साहित्य की हस्तियों को किया सम्मानित, भाषा के विकास पर मंथन

- दहेज की मांग और प्रताड़ना पड़ी भारी: पति को हर महीने ₹20 हजार और ₹3 लाख मुआवजा देने का कोर्ट का आदेश

- जम्मू-कश्मीर जल्द होगा आतंक मुक्त, हालिया हिंसक घटनाएं कायरता की निशानी: इंद्रेश कुमार

- CJP की दो मांगों पर सरकार सहमत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा शनिवार तक का समय

