बेटी ही निकली पिता की कातिल

Date:

रामपुर(रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में रिश्तो को तार-तार करने वाली घटना एक बार फिर से सामने आई है। यहां पर अवैध संबंधों के चलते बेटी ने ही अपने देवर के साथ मिलकर अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर डाली। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

रामपुर जनपद के थाना अजीम नगर क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक मुस्लिम विधि से तंत्र-मंत्र करने वाले बुजुर्ग की हत्या हो गई थी। इसके बाद पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई थी।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के द्वारा मातहतों को घटना के खुलासा के जल्द निर्देश दिए गए थे। एसपी की अगुवाई में घटना का खुलासा कर दिया गया है और इस पूरे प्रकरण में महिला हमसीरन और उसके देवर गुड्डू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का तर्क है कि हमसीरन का अपने देवर गुड्डू से अवैध संबंध था जिसको लेकर उसकी अपने पिता तस्वीर मियां से कुछ अनबन हो गई। क्यूँकि पिता को अपनी बेटी की काली करतूत का पता लग गया था। बात दूर तक न फैल जाए इसी को लेकर कलयुग की बेटी अपने पिता की कातिल बन गई और देवर के साथ मिलकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया।

फिलहाल दोनों ही हत्या आरोपी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं और जिनको न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद चालान कर जेल भेज दिया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

विधानसभा चुनाव 2027: रामपुर में 17 सितंबर से शुरू होगी EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC)

रामपुर: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत...

सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दा और ताइफ में हमले की चेतावनी जारी की, बाद में अलर्ट वापस लिया

रियाद: सऊदी अरब ने मंगलवार को पवित्र शहर मक्का समेत...