मुंबई पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ चलाया अभियान, 15 दिन में 36 घुसपैठिए गिरफ्तार

Date:

मुंबई 6 जनवरी: मुंबई पुलिस ने मुंबई में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों पर अभियान चलाकर पिछले 15 दिनों में शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों, गोवंडी, शिवाजी नगर, मानखुर्द, देवनार, चूनाभट्टी और घाटकोपर से 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों में कई ऐसे लोग भी हैं जो 10 से 15 सालों से मुंबई में रह रहे थे।

पुलिस ने इन घुसपैठियों के पास से बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों को बरामद किए। जांच में सामने आया कि ये सभी दस्तावेज फर्जी थे। पुलिस ने बताया कि ये दस्तावेज एजेंटों द्वारा बनाए गए थे, जो 5 से 10 हजार रुपये लेकर इन घुसपैठियों के लिए फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार करते थे, जिनकी मदद से उनका आधार कार्ड भी बनवाया गया था।

Hind Guru
Advertisement

मुंबई पुलिस के डीसीपी नवनाथ ढवले ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, “हमने पुल‍िस को शहर में रह रहे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत हमने पिछले 15 दिन में 18 केस दर्ज किए। कार्रवाई के तहत हमने 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।” उन्होंने आगे कहा, “इन बांग्लादेशियों के पास से हमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, फर्जी लिविंग सर्टिफिकेट और बर्थ सर्टिफिकेट बरामद किए गए। इस पर आगे की जांच की जा रही है। जिनको हमने गिरफ्तार किया है, वे 10 या 15 सालों से यहां रह रहे थे। ये लोग भारत में आकर दिहाड़ी मजदूरी जैसे- भवन निर्माण, प्लंबिंग जैसे काम कर रहे थे।” उन्होंने कहा कि यह लोग भारतीय दस्तावेज बनवाने के लिए पांच से दस हजार रुपये तक देते थे। पैसों से ही यह लोग फर्जी दस्तावेज बनवाते थे।

स्रोत-आईएएनएस

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...