अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Date:

नई दिल्ली, 6 जनवरी: अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पिछले चार वर्षों में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। इसमें प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु, स्वच्छ ऊर्जा और एआई जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल रहे।

पीएम मोदी ने जेक सुलिवन से मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मिलकर खुशी हुई।

भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी ने प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष, जैव प्रौद्योगिकी और एआई सहित नई ऊंचाइयों को छुआ है। अपने लोगों के लाभ और वैश्विक भलाई के लिए दोनों लोकतंत्रों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए हम तत्पर हैं।”

राष्ट्रपति बाइडेन के साथ अपनी बैठकों को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में राष्ट्रपति बाइडेन के योगदान की सराहना की, जो एक स्थायी विरासत छोड़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों की जनता के लाभ तथा वैश्विक भलाई के लिए दोनों लोकतंत्रों के बीच घनिष्ठ सहयोग को और अधिक गहरा बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन को अपनी शुभकामनाएं दी।

स्रोत-आईएएनएस

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...