नई दिल्ली: NEET पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि इन युवाओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।
‘यह कानून-व्यवस्था का नहीं, सहानुभूति का मामला है’
भाजपा के दिग्गज नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी बात रखी। जोशी ने लिखा:
“यह देखना अत्यंत पीड़ादायक है कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा छात्र कई दिनों से दिल्ली की सड़कों पर बैठे हैं। उनकी चिंताएं और सरोकार पूरी तरह वास्तविक हैं। सरकार को इसे सहानुभूति और दूरगामी समाधान की दृष्टि से देखना चाहिए, न कि केवल कानून-व्यवस्था की समस्या मानकर बलपूर्वक निपटना चाहिए।”
उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर चिंता जताते हुए आगे कहा कि महिलाओं और युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग देखकर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। इस तरह के कठोर कदमों से समाज का एक बड़ा वर्ग ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय लक्ष्य से दूर हो जाएगा।
NSA लागू करने की खबरों पर दिल्ली पुलिस की सफाई
दूसरी ओर, विरोध प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तैर रही थीं कि दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत विशेष अधिकार दिए गए हैं। गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने इन खबरों का खंडन किया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि:
- यह आदेश कोई नया नियम नहीं, बल्कि एक सामान्य प्रशासनिक नवीनीकरण (Routine Renewal) है।
- उपराज्यपाल (LG) द्वारा जारी आदेश के तहत दिल्ली पुलिस आयुक्त को 19 जुलाई से 18 अक्टूबर तक प्रिवेंटिव डिटेंशन (निवारक हिरासत) का अधिकार दिया गया है।
- यह प्रक्रिया हर तीन महीने में मानक प्रशासनिक नियमों के तहत दोहराई जाती है और इसका मौजूदा विरोध प्रदर्शनों से कोई सीधा संबंध नहीं है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील

- चुनाव आयोग पर कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, ECINet सॉफ्टवेयर की जानकारी छिपाने का लगाया आरोप!

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

