उत्तर प्रदेश: जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी (12 रबी-उल-अव्वल) के पवित्र अवसर पर शहर में भव्य जलसे और जुलूस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की विभूतियों, उलमा-ए-किराम और हज़ारों की तादाद में हिंदू, मुस्लिम और सिख अकीदतमंदों ने शिरकत कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक और मदरसा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मज़ाहिर रूहेला पठान शामिल हुए। उन्होंने मंच से सीरतुन्नबी (पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जीवन और उनकी शिक्षाएँ) पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
“पैगंबर साहब की आमद पूरी दुनिया के लिए रहमत”
अपने संबोधन में मज़ाहिर पठान ने कहा कि 12 रबी-उल-अव्वल का यह जश्न केवल किसी एक समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है। उन्होंने सनातनी भाइयों और अन्य समाज के लोगों को पैगंबर साहब के शांति और भाईचारे के संदेश से जोड़ते हुए कहा:
“हुज़ूर अकरम (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की पैदाइश का जश्न पूरी दुनिया के लिए रहमत है। आज समाज में जो कश्मकश, वैमनस्य और नफरत का माहौल बना हुआ है, उसे दूर करने का एकमात्र रास्ता पैगंबर साहब के बताए हुए रास्ते पर चलना है। अगर हम उनकी सुन्नत और फरमान पर अमल करेंगे, तो समाज से नफरतें खुद-ब-खुद खत्म हो जाएँगी।”
उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम और पैगंबर साहब का अमन-चैन का पैगाम हर घर और दुनिया के आखिरी शख्स तक पहुँचना चाहिए।
उलमा और गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी
इस जलसे और जुलूस में शहर के प्रमुख धार्मिक गुरुओं और विचारकों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें प्रमुख रूप से मुफ्ती हज़रत अय्यूब खान नईमी, मुफ़्ती मन्नान कासमी, शाही इमाम हज़रत मासूम अली आज़ाद, शहर मुफ़्ती सय्यद फहद अली, इस्लामिक स्कॉलर डॉ. परवेज़ खान, मुकम्मिल हुसैन, क़ाज़ी सोहेल अली, क़ाज़ी मुसर्रत हुसैन शामिल रहे। जुलूस में शामिल हज़ारों अकीदतमंदों ने पैगंबर साहब के प्रति अपनी अकीदत (श्रद्धा) का इज़हार किया और मुल्क में अमन, चैन और आपसी भाईचारे की दुआ माँगी।
- अखिलेश के आह्वान पर मुरादाबाद में सपा का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च के दौरान पुतला फूंका

- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- मुरादाबाद की मस्जिद प्रबंध समिति को लेकर जांच की मांग, वक्फ संपत्तियों और आय-व्यय के रिकॉर्ड की जांच का अनुरोध

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर को जन्मदिन पर दी बहुत-बहुत मुबारकबाद

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधि मज़ाहिर रूहैला पठान ने मण्डल आयुक्त संगीता सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात, भेंट की पुस्तक

