मेरठ: सिद्धांत पंवार की छेड़छाड़ से तंग आकर मुस्लिम छात्रा वानिया शेख़ ने की आत्महत्या

Date:

सुभारती विश्वविद्यालय में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा वानिया असद शेख ने एक मनचले पुरुष सहपाठी द्वारा छेड़छाड़ और धमकी से तंग आकर शुक्रवार को पुस्तकालय की चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या करली।

बीते तीन दिन पहले शिवालिक नगर हरिद्वार निवासी सिद्धांत सिंह पंवार ने रशीदनगर निवासी अपनी सहपाठी वानिया शेख़ के साथ छेड़छाड़ की और उसको थप्पड़ भी मारा था, जिससे आहत होकर छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर जान देदी।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको राज्यसभा सांसद ईमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा हैं कि, भाजपा शासित राज्य बेटियों के लिये क़ब्रगाह बनते जा रहे हैं, शुभारती मेरठ में BDS की छात्रा वानिया शेख़ ने छत से कूदकर जान दे दी, उसके सहपाठी सिद्धार्थ पंवार ने उसके साथ सरेआम छेड़खानी की और विरोध करने पर थप्पड़ मारा।

पत्रकार ज़ाकिर अली त्यागी ने घटना के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि, मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में BDS की छात्रा वानिया शेख़ को सहपाठी सिद्धांत पंवार ने बदनीयत से पकड़ा और छेड़छाड़ की, विरोध करने पर आरोपी ने थप्पड़ मारा जिससे आहत होकर छात्रा बुधवार को लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूद गई थी, आज उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने सिद्धांत पवार को गिरफ़्तार तो कर लिया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण की रोक का स्वागत: AAP प्रतिनिधिमंडल ने मण्डलायुक्त को स्मृति-चिह्न भेंट कर जताया आभार

रामपुर/मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के आदेश पर मण्डलायुक्त...

JAUHAR UNIVERSITY NEEDS TO BE SAVED

There is never a precedence in the history of...