दिल्ली: वायु गुणवत्ता में सुधार, हटाई गई ग्रैप 3 की पाबंदियां

Date:

वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ ही केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने शुक्रवार को दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्रों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण 3 की पाबंदियों को हटा दिया।

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस): वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ ही केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने शुक्रवार को दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्रों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण 3 की पाबंदियों को हटा दिया।

यह कदम वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बाद ग्रैप 4 को वापस लेने के एक दिन बाद उठाया गया है।

सीएक्यूएम ने एक बयान में कहा कि ग्रैप को लेकर उसकी उप-समिति ने शुक्रवार को बैठक की और क्षेत्र में वायु गुणवत्ता परिदृश्य के साथ-साथ आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों की समीक्षा की।

सीएक्यूएम ने बयान में कहा, “आईएमडी/आईआईटीएम द्वारा प्रदान किए गए वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों और तेज हवा की गति के कारण आने वाले दिनों में दिल्ली का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी के निचले स्तर पर रहने की संभावना है।”

सीएक्यूएम ने बयान में कहा, “निर्माण और विध्वंस परियोजना स्थल आदि जिन्हें विभिन्न वैधानिक निर्देशों, नियमों, दिशानिर्देशों आदि के उल्लंघन/गैर-अनुपालन के कारण बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, वे किसी भी परिस्थिति में अगला आदेश आने तक अपना संचालन फिर से शुरू नहीं करेंगे।

“केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा उपलब्ध कराए गए एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के औसत एक्यूआई में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, तथा एक्यूआई 289 पर पहुंच गया, जो स्पष्ट रूप से गिरावट का संकेत है।

ग्रैप 3 और 4 को 15 जनवरी को लागू किया गया था, जब दिल्ली का औसत एक्यूआई 350 अंक को पार कर गया था तथा इसमें तेजी से वृद्धि होने लगी थी, जो 400 अंक को भी पार करने की संभावना को दर्शाता है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...