हमने इजरायल के शहरों और अमेरिकी विमानवाहक पोत पर किया हमला: हूती

Date:

सना, 18 जनवरी (आईएएनएस): यमन के हूती गुट ने दावा किया कि उसने इजरायल के तीन शहरों पर कई रॉकेट और ड्रोन हमले किए हैं। इसके साथ ही लाल सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन पर भी हमला किया।

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “गाजा में हमारे भाइयों के खिलाफ हाल में हुए नरसंहारों के जवाब में हमने चार क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह शहर इलियट में हमला किया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विद्रोही गुट ने इजरायल के शहरों तेल अवीव और अश्कलोन में भी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला किया और उत्तरी लाल सागर में पहुंचे अमेरिकी विमानवाहक पोत को सातवीं बार निशाना बनाया।

सारिया ने चेतावनी भरे अंदाज में दावा किया कि हमारे देश के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के उकसावे का हम जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हम गाजा में स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे और अगर दुश्मन (इजरायल) युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करता है या आगे बढ़ता है, तो हम इसके खिलाफ उचित कदम उठाएंगे।”

उन्होंने कहा कि उनका समूह तब तक हमास का समर्थन करता रहेगा, जब तक “इजरायली दुश्मन को पूरे फिलिस्तीन से बाहर नहीं निकाल दिया जाता।”

बयान के बाद हूती संचालित अल-मसीरा टीवी ने कहा कि ये हमले सुबह होने से पहले किए गए थे।

हूती टेलीविजन ने बताया कि अमेरिकी नौसैनिक बलों ने लाल सागर में पांच हवाई हमले किए। हूती के कब्जे वाले सना के उत्तर में अमरान प्रांत के हर्फ सुफियान जिले में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर हमला किया गया।

अमेरिकी सेना ने अब तक इन घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजरायली शहरों और अमेरिकी विमानवाहक पोत पर हूती अटैक को लेकर नेता अब्दुलमलिक अल-हूती ने गुरुवार रात कहा था कि अगर इजरायली सेना गाजा पट्टी पर हमला जारी रखती है, तो उनका गुट गाजा युद्धविराम समझौते की घोषणा के बावजूद इजरायली शहरों पर रॉकेट हमले जारी रखेगा।

हमास और इजरायल के बीच लंबे समय बाद संघर्ष विराम समझौता हाल ही में दोहा में हुआ है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...