कार्यक्रम में बेस्ट कपल भी चुना गया। कार्यक्रम में सभी कपल्स ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया और इंजॉय किया।
उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): वैश्य समाज महिला संगठन द्वारा नववर्ष के उपलक्ष में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन चंपा कुमारी धर्मशाला गांधी समाधि के पास किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने अपने एक साल के पूर्ण होने पर पूरे साल के कार्यक्रमों का विवरण दिया और आने वाले नव वर्ष 2024 की सभी को शुभकामनाएं दीं।
नव वर्ष के उपलक्ष में आरिका अग्रवाल ने गणेश वंदना द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बेस्ट कपल भी चुना गया। कार्यक्रम में सभी कपल्स ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया और इंजॉय किया।
वैश्य समाज द्वारा हमेशा धार्मिक सामाजिक एवं त्यौहार के उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। जिला महामंत्री नेहा गर्ग, जिला उपाध्यक्ष राशि अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य रुचि जिंदल ने कार्यक्रम में बहुत ही सुचारू रूप से डांस, हाउजी, गेम्स, पंक्चुअलिटी, सरप्राइज आदि कराए। सभी आए हुए सदस्यों ने गरमा- गरम भोजन का आनंद लिया। जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बेस्ट कपल शोभित गुप्ता-नैना गुप्ता, बेस्ट डांस कपल आशा गोयल-दीपक गोयल चुने गए।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अलका जैन, संरक्षक ऋचा अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, जिला सांस्कृतिक सचिव प्रीती अग्रवाल, उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, उपाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उपाध्यक्ष सुप्रिया अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री अर्चना अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मेघा अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष डॉ. हेमलता वार्ष्णेय, नगर उपाध्यक्ष दीप्ति गोयल, नगर उपाध्यक्ष प्रीती अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष वंदना अग्रवाल, नगर महामंत्री रेणुका अग्रवाल, डॉ रजनी अग्रवाल नगर महामंत्री, मधु गुप्ता नगर महामंत्री, मोनिका अग्रवाल नगर महामंत्री, सुनीता गुप्ता, वर्षा वार्ष्णेय, रमा अग्रवाल, प्राची गुप्ता, आशा गोयल, आंचल गुप्ता, पारुल सिंघल, नेहा जिंदल, शिवांगी गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, पूजा जैन, मनोज गुप्ता, नवनीत गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, डॉ पी.के. वार्ष्णेय, दीपक गोयल, सी.ए. अंकुर अग्रवाल, अंकुर रस्तोगी, दीपक जिंदल, एडवोकेट राजीव अग्रवाल, पराग जिंदल, भास्कर अग्रवाल, मनोज गोयल, गौरव जैन, चंदन रस्तोगी, सलभ गोयल, नितिन गोयल, हिमांशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


