उर्मिलेश, परंजॉय गुहा ठाकुरता, अभिसार शर्मा, संजय राजौरा समेत संस्था से जुड़े बाकी पत्रकारों को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूजक्लिक(Newsclick) से जुड़े पत्रकारों और लेखकों पर सुबह से छापेमारी और लंबी पूछताछ के बाद संस्थान के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को यूएपीए के तहत दर्ज केस में गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले दिन भर की छापेमारी के बाद शाम में दिल्ली स्थित न्यूजक्लिक के दफ्तर को भी सील कर दिया गया।
नवजीवन के अनुसार दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि स्पेशल सेल में दर्ज यूएपीए मामले के संबंध में आज की गई तलाशी, जब्ती और हिरासत के संबंध में, अब तक दो आरोपियों, प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। परिसर में कुल 37 पुरुष संदिग्धों से पूछताछ की गई है, 9 महिला संदिग्धों से उनके रहने के स्थानों पर पूछताछ की गई है और डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों आदि को जांच के लिए जब्त और एकत्रित किया गया है।
न्यूजक्लिक पर दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की हुई इस कार्रवाई में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और मुंबई के विभिन्न स्थलों पर छापा मारा गया। दिल्ली पुलिस ने इस छापेमारी अभियान में करीब 500 पुलिसकर्मियों को लगाया था।
वहीं जिन पत्रकारों से पूछताछ की गई है उसमें वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, परंजॉय गुहा ठाकुरता, अभिसार शर्मा, अनिंद्दों चक्रवर्ती, इतिहासकार सोहेल हाशमी आदि शामिल हैं। इन सभी से 25 सवाल पूछे जाने की खबर है।
- IAS आंजनेय कुमार सिंह नई दिल्ली सिक्किम हाउस में बने OSD

- दिवाली की पूर्व संध्या पर दिल्ली की हवा बेहद जहरीली, बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

- आईआरजीसी का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो और टैंकरों में लगी आग

- इराकी प्रधानमंत्री की ट्रंप को दो टूक: इराक की ज़मीन ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे

- दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू: 5वीं तक हाइब्रिड कक्षाएं, ऑफिसों में 50% स्टाफ, पुरानी गाड़ियों पर रोक

- कांग्रेस नेता अपने गिरेबान में झाँकें, कौन है बीजेपी की B-टीम: फ़ैसल ख़ान लाला

