नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया

Date:

एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार का शनिवार को मुंबई में एक्सीडेंट हो गया था. एक नशे में धुत्त शख्स ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी. नोरा बिल्कुल ठीक हैं, उन्हें मामूली चोट आई है। 

बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। टक्कर के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा मुंबई में आयोजित अमेरिकी डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रही थीं। वह सनबर्न फेस्टिवल में अपने निर्धारित प्रदर्शन के लिए रवाना थीं, तभी नशे में धुत एक कार चालक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद नोरा की टीम ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने वहां उनका सीटी स्कैन किया और आंतरिक चोट या रक्तस्राव की संभावना से इंकार किया। चिकित्सा जांच में पता चला कि अभिनेत्री को केवल हल्की चोट आई है।

डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने और अपना प्रदर्शन पूरा करने का फैसला किया।

घटना के बाद नोरा की क्षतिग्रस्त कार की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसमें टक्कर से कार पर पड़े निशान साफ देखे जा सकते हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

रामपुर: आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, ‘क्वालिटी बार’ केस टला

उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

समाधान दिवस में पहुंचीं 13 शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं

बदायूँ/सहसवान: तहसील परिसर स्थित लोक सभागार में शनिवार को...