रामपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) की जनपद रामपुर में आज होने वाली पदयात्रा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
कार्यक्रम के तहत संजय सिंह सुबह 11 बजे गांधी समाधि पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे आसरा कॉलोनी पहाड़ी गेट पर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार लगभग 1:30 बजे सांसद संजय सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता और आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।
दोपहर 2 बजे से पदयात्रा की शुरुआत होगी, जो आसरा कॉलोनी पहाड़ी गेट से होते हुए बरेली गेट, मौलवी साहब के मजार वाली सड़क, शाहबाद गेट, शीवी सिनेमा हॉल, LIC बिल्डिंग रोड और कचहरी चौराहा होते हुए निकलेगी। यह पदयात्रा शाम 6 बजे अम्बेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न होगी।
आम आदमी पार्टी की इस पदयात्रा का उद्देश्य स्थानीय मुद्दों पर जनता से संवाद स्थापित करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना बताया जा रहा है। पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।
- जौहर यूनिवर्सिटी प्रकरण: मुस्तफा हुसैन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग

- जौहर यूनिवर्सिटी के संरक्षण और सोनम वांगचुक के समर्थन में AAP का सामूहिक उपवास

- जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को न तोड़ा जाए: मुस्तफा हुसैन

- ‘तनखइया’ टिप्पणी मामला: आजम खान को बड़ा झटका, सेशन कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा; अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी

- रामपुर में बड़ा फेरबदल: आईपीएस अनिल कुमार बने नए पुलिस कप्तान, सोमेंद्र मीना का ट्रांसफर

