
रामपुर(रिज़वान ख़ान): कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर आज़म ख़ान को लेकर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने आजम खान का इस्तेमाल तो किया और उनकी कौम का वोट भी लिया लेकिन कभी उन्हें और उनकी कौम को हिस्सेदारी नहीं दी। सपा ने आजम खान को कभी उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया।
राजभर ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि जिस मांमले में आज़म खान(Azam Khan) जेल में हैं उसमें सपा ने उन्हें फंसाया है। अगर समाजवादी पार्टी ने सही सलामत, क़ानून के दायरे में रहकर काम किया होता तो आज आज़म खान जेल में नहीं होते।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुझे आजम खान से मिलने सीतापुर जेल नहीं जाने दिया कहा कि हम उन्हें किनारे लगा रहे हैं आप उनको बढ़ाने जा रहे हैं। उस समय मैं अखिलेश यादव के साथ था उन्हें तो गुलाम नेता चाहिए जो गूंगा-बहरा हो बोले न बस हां में हां करे, आजम खान के मामले में समाजवादी पार्टी दोषी है।
ओम प्रकाश राजभर आज जनपद रामपुर आये थे और उन्होंने यहां 100 करोड़ की लागत से बन रहे सद्भावना मंडप के साथ अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

