किसान संगठन कृषि कानून के वापसी के एलान को किसानों की आंशिक जीत बता रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार जब तक एमएसपी पर गारंटी कानून लागू नहीं करती और आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को 1 करोड़ के मुआवजे की मांग पूरी नहीं करती सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
यूपी के सम्भल जिले में भारतीय किसान यूनियन असली गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने नए कृषि कानून को वापस लेने के पीएम मोदी के एलान के बाद बड़ा बयान दिया है।
पीएम जो कहते हैं करते नहीं
हरपाल सिंह ने नए कृषि कानून के वापसी के एलान को किसानों की आंशिक जीत बताते हुए कहा,” सरकार जब तक एमएसपी पर गारंटी कानून लागू नहीं करती और आंदोलन के दौरान हुए शहीद किसानों को 1 करोड़ के मुआवजे की मांग पूरी नहीं करती तब तक सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान पीछे नही हटेंगे क्योंकि पीएम जो कहते हैं करते नहीं और और जो करते हैं कहते नहीं।
सम्भल जिले में भारतीय किसान यूनियन असली गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने अपना यह बयान आज प्रकाश पर्व के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नए कृषि कानून के वापसी के एलान के बाद दिया है।
जारी रहेगा किसानों का आंदोलन
किसान नेता हरपाल ने बयान देकर साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि नए कृषि कानून की वापसी का एलान किसानों की आंशिक जीत है लेकिन जब तक सरकार नए कृषि कानून को अध्यादेश के जरिए निरस्त नहीं करती और एमएसपी पर गारंटी कानून लागू नहीं करती सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
किसान नेता हरपाल सिंह ने यह भी कहा की सरकार किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए 700 किसानों के परिजनों के लिए 1 करोड़ के मुआवज़े और एमएसपी गारंटी कानून लागू नहीं करती किसान आंदोलन से पीछे नही हटेंगे।
भारतीय किसान यूनियन असली गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने पी एम मोदी पर तंज़ कसते हुए कहा की पीएम मोदी ने अभी सिर्फ नए कृषि कानून को वापस लेने का एलान किया है, नया कृषि कानून रद्द नही किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते नहीं और जो करते हैं कहते नहीं।
हरपाल सिंह ने कहा कि पीएम ने देश की जनता से उनके बैंक खाते में 15 लाख की धनराशि भेजने का भी ऐलान किया था लेकिन आज तक किसी के भी बैंक खाते में 15 लाख नही पहुंचे।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

- अलीगढ़: इंग्लिश ओवेन के लकी ड्रा में चमकी ग्राहकों की किस्मत, ‘Pick n Pay’ स्टोर पर हुई इनामों की बौछार

