नई दिल्ली 26 जुलाई: मुसलमानों के बगैर मजबूत कांग्रेस की कल्पना अधूरी है, मुसलमान हमेशा से कांग्रेस के साथ खड़ा रहा है, कांग्रेस को चाहिए कि वो बगैर डरे मुसलमानों के प्रति अपने स्टैंड को साफ करे।
यह बात इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स (आईएमसीआर) के प्रमुख और राज्यसभा के पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास स्थान पर मुलाकात के दौरान कही।
मुलाकात में आईएमसीआर के महासचिव(आर्गनाइजेशन) डॉ. आज़म बेग भी मौजूद थे।
लगभग 1 घंटे तक देश की वर्तमान परिस्थितियों, खासकर यूसीसी, मणिपुर हिंसा, अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे, राजनीति में मुस्लिमों की भागीदारी समेत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी कांग्रेस अध्यक्ष से आईएमसी प्रतिनिधि मंडल ने विस्तार से चर्चा की और अपना सुझाव रखा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी सुझाव एवं मुस्लिम समाज के समान एवं समग्र विकास सहित कांग्रेस शासित प्रदेशों में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने जैसे कई सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना।
- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”


