अमेरिका में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर से टकराया विमान, नदी में कराई गई आपातकालीन लैंडिंग

Date:

वाशिंगटन, 30 जनवरी (आईएएनएस): अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक यात्री विमान हेलीकॉप्टर से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में 60 यात्री सवार थे।

यह विमान कंसास सिटी से वाशिंगटन जा रहा था। इस दौरान यह हेलीकॉप्टर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

वाशिंगटन डीसी फायर सर्विसेज के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम को हुई। इस हादसे के बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।

विमान और हेलीकॉप्टर के बीच हुई टक्कर की वजह से यह हादसा हो गया।

पोटोमैक नदी में विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इसके बाद नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य जारी है।

विमान हादसे के बारे में सूचना मिलने के बाद आपातकालीन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया।

विमान को वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी थी। लेकिन, इस हादसे की वजह से नदी में इसकी लैंडिंग कराई गई।

वहीं, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप को इस हादसे से अवगत करा दिया गया है।

कंसास के सीनेटर जेरी मॉर्गन ने कहा कि यात्री विमान कैनसस से वाशिंगटन डीसी एयरपोर्ट पर आ रहा था। मैं अधिकारियों के संपर्क में हूं। कृपया सभी के लिए प्रार्थना करने में मेरा साथ दें।

उधर, अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने भी इस संबंध में बयान दिया। बयान में कहा कि वाशिंगटन डीसी स्थित रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास यात्री विमान रनवे पर पहुंचने के दौरान सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गया। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान अमेरिकन एयरलाइंस का था।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Three Arts Club and ASHI Foundation Partner to Empower Underprivileged Youths Through Theatre

NEW DELHI: In a powerful initiative aimed at nurturing...

ऐतिहासिक शांति समझौता: राष्ट्रपति ट्रम्प ने की ईरान के साथ डील की घोषणा, नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ...

जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

नोएडा: उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर...