रणजी ट्रॉफी में 12 साल बाद कोहली की वापसी, दिल्ली ने रेलवे के खिलाफ लिया गेंदबाजी का फैसला

Date:

नई दिल्ली, 30 जनवरी: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में विराट कोहली भी खेल रहे हैं और इस तरह से 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में भारत के स्टार बल्लेबाज की वापसी हो रही है।

कोहली रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हैं और उन्होंने दिल्ली के लिए आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच नवंबर 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। कोहली की लंबे समय बाद वापसी हुई है क्योंकि बीसीसीआई की नीति के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों को जब भी संभव हो घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए।

कोहली की वापसी ऐसे समय में हुई है जब 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली के पास रणजी ट्रॉफी नॉकआउट में प्रवेश करना मुश्किल लग रहा है। दिल्ली की टीम को चौथे स्थान पर मौजूद रेलवे पर पूरी जीत की जरूरत है, लेकिन नॉकआउट में प्रवेश करने के लिए यह पर्याप्त नहीं है।

वहीं, कोहली को रणजी ट्रॉफी में खेलते देखने का क्रेज इतना है कि स्टेडियम के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए प्रशंसक सुबह 3 बजे से ही लाइन में खड़े हो गए थे। स्टेडियम के बाहर कोहली और आरसीबी के लिए लगातार नारे लगाने वाली भारी भीड़ ने भारत के पूर्व कप्तान के प्रति एक बार फिर अपने जुनून का प्रदर्शन किया। डीडीसीए के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि गेट नंबर 16 और 17 के खुलने के बाद गेट नंबर 18 को भी खोल दिया गया है।

टीम की बात करें तो दिल्ली के लिए कोहली ने जोंटी सिद्धू की जगह ली है, प्रणव राजवंशी ने ऋषभ पंत की जगह ली और तेज गेंदबाज मनी ग्रेवाल ने बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष त्यागी की जगह ली। वहीं, रेलवे की कमान सूरज आहूजा के हाथों में होगी, क्योंकि नियमित कप्तान प्रथम सिंह चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे। दिल्ली की कप्तानी युवा आयुष बडोनी कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हैं दिल्ली: सनत सांगवान, अर्पित राणा, यश ढुल, विराट कोहली, आयुष बडोनी (कप्तान), प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल और सिद्धांत शर्मा। रेलवे : अंचित यादव, विवेक सिंह, मोहम्मद सैफ, सूरज आहूजा (कप्तान), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, अयान चौधरी, हिमांशु सांगवान, कुणाल यादव और राहुल शर्मा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...