लोगों की आस्था है कि संभल में बूढ़े बाबा के मंदिर पर पूजा और स्नान से लोगों को चर्म रोग से मुक्ति मिलती है।
उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने बूढ़े बाबा के जयकारे से की।
आखिर कौन है बूढ़े बाबा मंदिर?
संभल के असमोली बूढ़े बाबा का मंदिर स्थित है। इस मंदिर पर हर साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। वहां मेला जैसा लगता है। माना जाता है कि बूढ़े बाबा के मंदिर पर जात लगाने से चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है। इसी मान्यता के आधार पर जिले में बूढ़े बाबा के मंदिरों पर विशेष पूजा- अर्चना होती है।
फरवरी माह में यहां पर खूब भीड़ उमड़ती है। महिला और पुरूषों के साथ- साथ बच्चे भी मंदिर पर पहुंचकर यहां स्थित तालाब में स्नान करते हैं।
मान्यता है कि स्नान के बाद घर से लेकर पहुंचे सात प्रकार के अनाज को परिक्रमा कर चढ़ाया जाता है। साथ ही, प्रसाद भी चढ़ाने की परंपरा है। उसके बाद विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। बूढ़े बाबा के मंदिरों पर पूजा और स्नान से लोगों को चर्म रोग से मुक्ति मिलती है।
गंदे पानी में आस्था की डुबकी
जिस तालाब में लोग स्नान करने आते हैं और उनकी श्रद्धा रहती है कि इसके स्नान करने से लोग सही हो जाएगा लेकिन आप उसकी तस्वीर देखकर दंग रह जाएंगे।

दरअसल आसपास के गाँव का गंदा नालों के जरिए तालाब में आकर गिरता है लेकिन श्रद्धा और आस्था पर भारी पड़ती हुई तस्वीर सामने आती है। लोग इस गंदे पानी में ही नहाते हैं और डुबकी लगाकर जयकारा बाबा का बोलते हैं। जनपद संभल के असमोली में बाबा बूढ़े बाबा के मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। यहाँ लोग आकर आस्था की डुबकी लगाते हैं। वे भूल जाते हैं कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी तालाब में गिरता है। उस गंदे में ही श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की। इस बीच लोगों ने गंदे काले पानी के बीच स्नान भी किया। स्नान के बाद लोगों ने बूढ़े बाबा मंदिर में जलाभिषेक किया।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

