मौक़े पर पहुंची पुलिस जाल में फंसा तेंदुआ, लेकिन तेंदुए के दांत से CO सदर घायल
उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): यूपी के जनपद संभल में हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा में एक ग्रामीण के मकान में तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ को देखकर घर में काम कर रहे लोग भाग खड़े हुए और जान बचाने के लिए एक कमरे में बंद हो गए। वहीं मकान के आंगन में बंध रहे पशु भी तेंदुए के डर से सहम गए।
चीख पुकार की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंचे और मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
यह खबर आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटने लगी।
सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर सीओ अनुज चौधरी भी गांव पहुंचे। वन विभाग की टीम के साथ मिलकर उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा। लेकिन तेंदुए को पकड़ते हुए सीओ अनुज के पैर में तेंदुए ने अपने दांत गढ़ा दिए जिससे उनके पैर में ज़ख्म हो गया। इस दौरान ग्रामीणों में दशहत का माहौल बना रहा। वन विभाग की टीम के साथ सीओ अनुज चौधरी तेंदुए को पकड़ने मकान में पहुंचे।
तेंदुए को पकड़ने के दौरान सीओ अनुज चौधरी इसमें घायल हुए हैं। वहीं कमरे में बंद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल तेंदुए को पकड़ लिया गया है। तेंदुआ क़रीब 2 घंटे कमरे में बैठा रहा।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

