Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन चुनाव में जहां वोटरों को लुभाने के लिए कुछ प्रत्याशियों द्वारा धन का प्रलोभन दिया जाता है वहीं मदिरापान से भरे जाम भी जमकर छलकाए जाते हैं। इन्हीं सब के ऊपर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन अपनी ओर से कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता है। इसी के तहत रविवार को एक बड़ी कामयाबी पुलिस और आबकारी टीम को उस वक्त लगी जब 32 लाख रुपए कीमत की शराब बरामद की गई। साथ ही इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
जनपद रामपुर में पंचायत चुनाव प्रथम चरण में होने हैं, जिसको लेकर चुनावी प्रक्रिया अपनी चरम सीमा पर है और इसी के तहत गांव गांव में रौनक जारी है।
चुनाव आयोग के निर्देशन पर जिला प्रशासन मदिरापान और धन के प्रलोभन आदि पर अंकुश लगाकर इन चुनावों को निष्पक्षता के साथ कराने के लिए मुस्तैद है। वहीं पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की टीमें भी जगह-जगह अपनी पैनी नजरें गड़ाए हैं।
रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब एक कैंटर को शक के आधार पर कब्जे में लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीन अन्य व्यक्ति टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की कीमत 32 लाख रुपए बताई गई । फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के मुताबिक जनपद रामपुर के कोतवाली मिलक पुलिस और आबकारी की एक जॉइन टीम ने एक कैंटर को पकड़ा है। कैंटर में हमें 1000 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। शराब पर जो मार्किंग लगी हुई है वह मस्ती ही ब्रांड की लगी हुई है। इसमें एक आदमी को अरेस्ट किया है और उसमें सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिख कर आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसकी मार्केट वैल्यू 32 लाख रुपए है।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

