उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव निपट जाने के बाद गौ तस्करों का खेल शुरू हो गया है।
गौ तस्कर पुलिस से आंख मिचोली खेल अपने मकसद को अंजाम देने में जुटे हैं। लेकिन हर बार किसी मकसद में कामयाब हों, यह मुमकिन नहीं होता है। कुछ इसी तरह रामपुर में भी एक मामला सामने आया है जहां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान 2 गौ तस्करों में से 1 को जवाबी फायरिंग में घायल कर दिया गया है।
रामपुर(Rampur) की एसओजी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति गोवंश के पशुओं को वध करने के इरादे से शाहाबाद की ओर ले जा रहे हैं।
सूचना पाकर एसओजी टीम अलर्ट मोड पर आ गई और वाहन की घेराबंदी की गई। लेकिन इस बीच गौ तस्कर एसओजी का तिलिस्म तोड़ते हुए फरार हो गए।
फिर क्या था सूचना शाहबाद पुलिस को दी गई जिसके बाद एसओजी ने पुलिस की मदद से वाहन की घेराबंदी कर ली। पुलिस की मानें तो गौ तस्करों ने अपने आप को चारों ओर से घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। पुलिस की फायरिंग में एक गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरे को वैसे ही दबोच लिया गया।
पकड़े गए दोनों गौ तस्करों के कब्जे से गोवंश पशु अज्ञात वाहन वध करने के उपकरण सहित दो अवैध तमंचा बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के मुताबिक घायल अभियुक्त का नाम नवेद पुत्र असलम है और दूसरा व्यक्ति जो पकड़ा गया है उसका नाम मुरसलीन है। घायल अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में इस प्रकार के विरुद्ध पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है और घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से गाड़ी के अलावा गोवंश पशु, साथ ही दो तमंचे, फायरिंग किए हुए कारतूस, जिंदा कारतूस और गोवध करने के उपकरण बरामद किए हैं। इन सभी को बरामद कर के अभियुक्तों को हिरासत में लेकर और गाड़ी को हिरासत में लेकर अभियुक्त पंजीकृत किया जा रहा है और आगे की विधित कार्रवाई जेल भेजने की की जाएगी।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

