Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश कर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। अवैध हथियार पंचायत चुनाव में दहशत फैलाने के लिए बिक्री के मकसद से बनांए जा रहे थे।
सम्भल जनपद के एसपी चक्रेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हयात नगर थाने की पुलिस को जानकारी मिली थी कि इलाके के जंगल में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जंगल में एक खंडहर में चलाई जा रही अवैध असलहा फैक्ट्री पर छापा मारा तो पुलिस को 2 शख़्स अवैध हथियार बनाते हुए मिले ,जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खंडहर में चलाई जा रही अवैध हथियार फैक्ट्री की तलाशी ली तो मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार मिले जिन्हे पुलिस ने क़ब्ज़े में ले लिया।
बरामद किए गए अवैध असलहो में 1 देशी बंदूक, 12 तैय्यार तमंचे, 8 अधबने तमंचे और 30 अवैध कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने बाले उपकरण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी हयात नगर थाना इलाके के अय्यूब और इक़बाल बताये जा रहे हैं।
एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया,”गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध हथियार पंचायत चुनाव में दहशत फैलाने के लिए बिक्री के मकसद से तैयार किए जा रहे थे।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

