रामपुर: देश में तांडव मचा रही वैश्विक महामारी कोरोना, जिसकी वजह से इस वक्त पूरा देश डर और खौफ के साए में जीने को मजबूर है। इस कोरोना माहमारी से निपटने के लिए सरकार ने भी काफी कड़े इंतजाम किए हैं ताकि लोग इस बीमारी से संक्रमित ना हों और इससे बच सकें। इसको लेकर सरकार की ओर से कोरोना की कुछ गाइडलाइन जारी हुई हैं। उन्हीं गाइडलाइन का उल्लंघन करने में अब तक रामपुर पुलिस ने 5 करोड़ 50 लाख का जुर्माना वसूला है। यह जुर्माना बिना वजह घूमना, मास्क न लगाना और गाड़ियों के चालान सब मिलाकर ये जुर्माना पुलिस ने वसूला है।
जनपद रामपुर में वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है तो वहीं पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम में लगा हुआ है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार की कुछ गाइडलाइन थीं जिनका जनता को पालन करना था। लेकिन कुछ लोगों ने इन कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जिस पर पुलिस ने उन लोगो पर कार्यवाही भी की।
आपको बता दें पुलिस ने जब से रामपुर में लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से अब तक 540 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए हैं और लगभग 5 करोड़ 50 लाख का जुर्माना भी वसूल किया है।
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम (Shagun Gautam) ने बताया कोरोना गाइडलाइन और कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस रोड पर खड़े होकर इंफोर्समेंट कर रही है। पूरे कोरोना काल मे हमने 540 मुक़दमें लिखे हैं और तीन हज़ार लोगों पर मुकदमा लिख कर हमने कार्रवाई की है और साथ ही साथ जो चालान बनते हैं और जो हमने जुर्माना वसूला है इसमें मास्क और थूकने को लेकर एक करोड़ बयानवे लाख का जुर्माना वसूला है और साथ ही हमने 24 सौ से ज्यादा वाहन सीज़ किये हैं। सब मिलाकर हमने 5 करोड़ 50 लाख का जुर्माना वसूला है। इसका असर देखने को मिला है कि लोग अनावश्यक बाहर घूमते नजर नहीं आ रहे हैं। उसी का नतीजा है कि जनपद रामपुर में कोरोना बहुत हद तक कंट्रोल है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

