Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख (Baldev Singh Aulakh) ने यहाँ सम्भल में अस्पाल का निरीक्षण किया जिसमें सरकारी गाइडलाइन की जमकर धज्जियाँ उड़ाई गयीं।
मंत्री जी के साथ सम्भल के डीएम संजीव रंजन, एडीएम, सीडीओ और सभी आलाधिकारियों के आदेश का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोई पालन नहीं किया। यहाँ किसी ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का किसी ने भी कोई पालन नहीं किया। सभी लोग एक दूसरे के क़रीब क़रीब चलते और खड़े हुए नज़र आये।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश पर सभी मंत्री अपने-अपने जिलों के अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित प्रभारी बलदेव सिंह औलख आज सम्भल पहुंचे। जहां उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने कोरोना जांच, वैक्सीनेशन तथा तीसरी लहर के संक्रमण के तहत बनाए गए वार्ड का निरीक्षण किया।
जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित प्रभारी बलदेव सिंह औलख के निरीक्षण में सरकारी गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गयीं। प्रशासन के अफसरों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ज़रा भी पालन नहीं किया, साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान डीएम, एएसपी, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद बलदेव सिंह औलख नरौली सीएचसी रवाना हो गए।
- जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

