अमेरिकी राज्य न्यूयॉर्क में पोलियो वायरस की उपस्थिति सामने आने के बाद गवर्नर ने राज्य में आपदा आपातकाल लागू कर दिया है।
विदेशी मीडिया के अनुसार न्यूयॉर्क में सीवेज के नमूनों में पोलियो वायरस पाए जाने के बाद न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचल ने राज्य में आपदा आपातकाल घोषित कर दिया है।
गौरतलब है कि न्यूयॉर्क में गंदे पानी से पोलियो वायरस के नमूने मिले थे, जबकि अमेरिका में एक दशक बाद पिछले महीने न्यूयॉर्क में पोलियो का पहला मामला सामने आया था।
विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में 2013 के बाद, पोलियो का शिकार एक ऐसा युवक हुआ था जिसे पोलियो वायरस के खिलाफ टीका नहीं लगाया गया था।
ग़ौरतलब है कि पोलियो का अभीतक कोई इलाज नहीं है लेकिन इसे टीकाकरण से रोका जा सकता है, यह ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करता है जिससे मांसपेशियों में कमजोरी और पक्षाघात होता है और गंभीर मामलों में स्थायी विकलांगता और मृत्यु हो जाती है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

