उत्तराखंड/सितारगंज: सितारगंज की सेंट्रल जेल के मैदान में की गयी खुदाई में 60 मोबाइल फोन, कई चार्जर और मोबाइल बैटरियां बरामद हुई हैं। जेल अधीक्षक ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
केस दर्ज होने के बाद एडीएम, एएसपी, एसडीएम और सीओ की टीमों ने शुक्रवार को जेल पहुंचकर दोबारा तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान करीब छह घंटे तक चला।
दरअसल 8 सितम्बर को सेंट्रल जेल के अधीक्षक अनुराग मलिक ने एक टीम का गठन किया था। इस टीम ने रात करीब 11 बजे जेल की सभी बैरेकों की तलाशी ली। साथ ही क़रीब के ही मैदान की भी खुदाई की गई। खुदाई में गड्ढे में दबाकर रखे गये 60 मोबाइल फोन, कुछ चार्जर व बैटरियां आदि बरामद हुईं।
बतादें कि जेल में कैदियों का मोबाइल फोन इस्तेमाल करना अवैध है इसलिए इसे काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। कारागार अधीक्षक मलिक ने इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन शुक्रवार को एडीएम, एएसपी, एसडीएम की टीमों ने जेल परिसर में पहुंचकर घंटों तलाशी अभियान चलाया। जेल से एक माह के भीतर 63 मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मचा है।
बताया जा रहा है कि ये मोबाइल कोल्डड्रिंक की बोतलों में छुपाकर उनको पन्नी से कवर कर ज़मीन में छुपाये गए थे।
दरअसल 10 अगस्त को हाइकोर्ट के एक अधिवक्ता को धमकाने के आराोप में जेल में तलाशी शुरु की गई थी जिसमें कैदियों के पास से तीन मोबाइल मिले थे।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

