नई दिल्ली: विपक्षी दलों ने 17-18 जुलाई को बेंगलोर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अपने गठबंधन का नाम INDIA (Indian National Democratic Inclusive Alliance) रखा है। बीजेपी समेत कई दलों ने इस नाम पर आपत्ति जताई है।
बुधवार को राजधानी दिल्ली के बाराखंभा पुलिस स्टेशन में अवनीश मिश्र नाम के शख्स ने 26 पार्टियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कहा गया है कि ‘India’ नाम का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए नहीं किया जा सकता है।
गौरतलब है कि 17, 18 जुलाई को केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नामकरण करते हुए इसे INDIA नाम दिया। 26 विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक में इस नाम को मंजूरी दी।
बता दें कि इस बैठक में खड़गे के अलावा कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड नेता नीतीश कुमार, शिव सेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला और कई अन्य लोग मौजूद रहे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

