Globaltoday.in|गुलरेज़ खान|बरेली
उत्तर प्रदेश के बरेली( Bareilly) में शाही थाना क्षेत्र के कस्बा दुनका में प्राइवेट अस्पताल संचालक और हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह (Sanjay Singh) की कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फ़रार हो गए।
मृतक डॉक्टर संजय सिंह धनेटा-शीशगढ़ रोड से सटे आनंदपुर गांव के रहने वाले थे और कस्बा दुनका में ही रहकर अस्पताल चला रहे थे।
घटना स्थल से चंदकदम दूरी पर पुलिस चौकी दुनका है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात संसार सिंह और सीओ मीरगंज मौके पर पहुंचे।
सीसीटीवी में दिखे हत्यारोपी
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी आ गए हैं जो हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
पुलिस का कहना है जल्द ही हत्यारो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
