मृतक की पहचान 40 साल के वसीफ सत्तार गाज़ी के तौर पर हुई है जो प्रॉपर्टी डीलर का काम किया करता था।
नई दिल्ली: देश की राजधानी में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात साउथ दिल्ली के जामिया नगर इलाके की है।
पुलिस ने मृतक की पहचान वसीफ सत्तार गाजी के तौर पर की है जो एक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए स्कूटी से आए थे। उन्होंने बाइक पर सवार वसीफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और उसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के पास अभी तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं है। पुलिस की कई टीमें अपराधियों की तलाश में लगी हैं। पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या क्यों की गई इसकी वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

