बदायूँ (सालिम रियाज़): समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा ने लालपुर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में ध्वजरोपण किया और और बाईपास पर पौधारोपण का कार्यक्रम कर के अपने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न ए आजादी का त्यौहार मनाया।
इस मौके पर मुख्तार अहमद बाबा ने मिठाई वितरण की और कहा, “यूं तो आजादी का त्योहार हम हर वर्ष मनाते हैं लेकिन इस वर्ष हमने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं, देश के हर मुहल्ले गली में यह जश्न देखने को मिल रहा है। लोग बहुत ही खुशी और उत्साह के साथ अपने घर की छतों, दुकानों और वाहनों पर तिरंगा लहरा रहे हैं।
मुख्तार बाबा ने कहा यह आजादी हमें इतनी आसानी से नहीं मिली है, आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की बलि दी है। हजारों सैनिकों ने अपने सीने पर गोलियां खाई हैं तब जाके हमें यह आजादी मिली है। इस मौके पर हम उन सभी अमर बलदानियों को याद कर, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
जिला सचिव समाजवादी पार्टी अली अल्वी ने कहा कि देश का राष्ट्रीय ध्वज आन-बान और शान का प्रतीक है। हर भारतीय का कर्तव्य है कि स्वतंत्रता दिवस खूब धूमधाम से मनाए।
इस मौके पर बासुदेव सागर, शिव कुमार सागर, नदीम अंसारी, मोहसिन खान, गुड्डू अल्वी, मोहम्मद इब्राहिम, राकेश सागर, नरेश मौर्य, रंजीत ठाकुर, वाहिद अली, जीशान फारूकी, मुशाहिद, विनोद कुमार लालू अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

