Globaltoday.in |राहेला अब्बास | सम्भल
यूपी के सम्भल(Sambhal) जनपद के सिरसी में आज फिलिस्तीन स्थित अंतरराष्ट्रीय यौमे कुद्स पर इजराइल का कब्जा होने के विरोध में शिया समुदाय ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए खामोशी से सिरसी जामा मस्जिद हाल में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल दुनिया में जुल्म करने के साथ आतंकवाद फैला रहे हैं।
जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज़ के बाद मौलाना जारी अब्बास हुसैन ने कहा कि रमजान के आखिरी जुमे पर अंतरराष्ट्रीय कुद्स दिवस मनाया जाता है। कुद्स का मतलब जुल्म और आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करना है, जो फिलिस्तीन पर हो रहा है।
आज जो पूरी दुनिया में जुल्म और आतंकवाद फैला है, उसकी जड़ें अमेरिका और इजराइल में हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है।
इस मौके पर हाथों में पोस्टर लेकर अपने गुस्से का हिज़हर की सोशल डिस्टेन्स के साथ काफी शिया समुदाय के लोग मौजूद रहे।
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

