राहुल गाँधी ने कहा कि बिहार में भी चुनाव आयोग ‘वोट चोरी’ कोशिश कर रहा है। लेकिन हम यहां ऐसा नहीं होने देंगे। बिहार की जनता वोट चोरी नहीं होने देगी।
पटना: कांग्रेस पार्टी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ आज बिहार के सासाराम से शुरू हो गई है। इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी, चुनाव आयोग और ‘SIR’ प्रक्रिया पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। पूरे देश में आरएसएस और बीजेपी संविधान को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। हर चुनाव में नरेंद्र मोदी जी और बीजेपी जीतती है। महाराष्ट्र में सारे के सारे ओपिनियन पोल कह रहे थे कि इंडिया गठबंधन चुनाव जीतेगा। लोकसभा में हमारा गठबंधन चुनाव जीता। उसके चार महीने बाद बीजेपी का गठबंधन ने चुनाव स्वीप किया।
राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में हमने थोड़ी जांच की तो पता चला कि लोकसभा और विधानसभा में एक करोड़ वोटर का अंतर था। लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नया वोटर जोड़ दिया। जहां भी यह नए वोटर आए वहां चुनाव का नतीजा पलट गया। बीजेपी को सभी नए वोटरों के वोट मिले।
राहुल गांधी ने कहा, “हमने चुनाव आयोग से कहा कि हमें सीसीटीवी फुटेज दिया जाए, लेकिन चुनाव आयोग ने देने से मना कर दिया। पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग क्या कर रहा है। पहले देश को यह नहीं पता था कि वोट कैसे चोरी किए जा रहे हैं। लेकिन हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि वोट किस तरह से चोरी किए जा रहे हैं।”
राहुल गांधी ने कहा, “मैं आपको इस मंच से बता रहा हूं कि पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। इनकी नई साजिश बिहार में एसआईआर कराने की है और इसके जरिए बिहार चुनाव भी चोरी करने की है। हम सब इस मंच पर इसलिए आए हैं ताकि आपको बता सकें कि हम इन्हें यह चुनाव चोरी नहीं करने देंगे।”
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में भी चुनाव आयोग ‘वोट चोरी’ कोशिश कर रहा है। लेकिन हम यहां ऐसा नहीं होने देंगे। बिहार की जनता वोट चोरी नहीं होने देगी।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

- बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

- Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

- जंतर-मंतर पर गर्जा विरोध: मस्जिदों को निशाना बनाए जाने के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दर्जनों नेता-कार्यकर्ता हिरासत में; APCR के नदीम खान को दफ्तर में ही डिटेन

- पन्ना की गौशाला में अमानवीयता: मृत गोवंश को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

- राहुल गांधी दिल्ली की झुग्गी में पहुंचे; बोले—ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, सिस्टम से भी हिसाब होगा

- JMI Climbs to 334th Globally in UI GreenMetric 2026; Rises 42 Places, 13th in India

