Rampur News: आज़म खान के रिसोर्ट पर छापा, पुलिस के हाथ रहे खाली

0
306

नगर पालिका की तिजोरी की तलाश में पुलिस ने की थी हमसफर रिपोर्ट में छापेमारी

सपा नेता आजम खान(Azam Khan) के व्यक्तिगत रिसोर्ट पर शुक्रवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर आजम खान के रिसोर्ट में यह छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने न केवल रिसोर्ट परिसर के कवर्ड एरिया को एग्जामिन किया बल्कि रिसॉर्ट ओपन एरिया गार्डन की भीपड़ताल पुलिस ने बारीकी से की।

आपको बता दें 2005 में नगर पालिका रामपुर की एक तिजोरी चोरी हुई थी जिसको लेकर तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष रेशमा बी ने 2005 में तिजोरी चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया था।

अब जबकि आजम खान की यूनिवर्सिटी से नगरपालिका की स्वीपिंग मशीन बरामद हुई तो मशीन की बरामदगी के बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष रेशमा बी ने तिजोरी की चोरी को लेकर मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल आंजनेय कुमार को लिखित में शिकायत की और तिजोरी चोरी करने का आरोप आजम खान पर लगाया। उन्होंने कहा सपा शासनकाल में आजम खान ने नगर पालिका की वह मशीन चोरी करवाई थी और उन्हें शक है कि अब यूनिवर्सिटी से तिजोरी भी बरामद हो सकती है, जिसके बाद रामपुर पुलिस एक्टिव हुई और पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट की मांग की। इस मामले में पुलिस को सर्च वारंट तो नहीं मिला लेकिन आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आजम खान के व्यक्तिगत रिसॉर्ट हमसफर पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी और एसडीएम निरंकार सिंह के साथ भारी पुलिस बल रिसोर्ट में चप्पे-चप्पे पर पहुंचकर सर्च किया।

बरहाल पुलिस के हाथ अभी खाली हैं लेकिन कहीं ना कहीं पुलिस की लगातार बढ़ती कार्रवाई आजम खान पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

आजम खान के हमसफर रिसोर्ट पर पुलिस की छापेमारी को लेकर क्षेत्राधिकारी अनुज़ चौधरी ने बताया क्राइम नंबर 77/ 2005 का नगर पालिका की तिजोरी चोरी का मुकदमा लिखा गया था एक तिजोरी नगर पालिका से चोरी हुई थी, उसी के संबंध में मुखबिर की सूचना थी कि तिजोरी यहां मिल सकती है। उस सूचना पर सर्च किया गया लेकिन कुछ मिला नहीं है।

क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी ने बताया मुखबिर की सूचना पर यह सर्च अभियान चलाया गया था जोकि लगभग आधा घंटा से ज्यादा सर्च किया गया। नगर पालिका की तिजोरी 2005 में चोरी हुई थी। 2005 में ही यह मुकदमा दर्ज किया गया था। सर्च अभियान के दौरान अभी कुछ बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने आजम खान के परिवार द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया और कहा,”यह बात गलत है पुलिस की कोई दुश्मनी नहीं है जो चीजें सामने आ रही हैं उसके आधार पर ही कार्रवाई हो रही है।