राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में एमएसपी(MSP) पर फसल खरीद में मिल मालिक, बिचौलिये और सरकारी अफसरों ने जमकर लूट की है। उन्होंने कहा कि रामपुर में 26 हज़ार किसानों से फसल खरीद में 11 हज़ार किसानों को फ़र्ज़ी बटाईदार दिखाया गया है।
Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेब डेस्क
मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait ) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर किसानों की फसल खरीद में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उत्तर प्रदेश के रामपुर में 26 हज़ार किसानों से फसल खरीद में 11 हज़ार किसानों को फ़र्ज़ी बटाईदार दिखाया गया।
राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने आरोप लगाया कि यूपी के जनपद रामपुर में एमएसपी पर फसल खरीद में मिल मालिक, बिचौलिये और सरकारी अफसरों ने जमकर लूट की है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर में अभिनेत्री जयाप्रदा के स्कूल की जमीन पर भी खेती दिखाकर वहां से फसल की खरीद दिखाई गई है। टिकैत ने उनके पास इस पूरे फर्ज़ीवाड़े के दस्तावेज होने का दावा करते हुए मामले में सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है।
राकेश टिकैत ने इस दौरान कहा कि वह रामपुर के अलावा अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी एमएसपी (MSP) के नाम पर हुए इस तरह के फर्ज़ीवाड़े का पर्दाफाश करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इस मामले को लेकर अब भारतीय किसान यूनियन (BKU) यूपी मिशन में भी इस मुद्दे को उठाएगी।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

