Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर
सपा(Samajwadi Party) सांसद आजम खान (Azam Khan) के साथ साथ उनके साथियों की मुश्किलें भी अब बढ़ने लगी हैं।
आज़म खान के बेहद क़रीबी , रामपुर(Rampur) के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान(Azhar Ahmad Khan) के विरुद्ध आज रामपुर की थाना गंज पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कर कोर्ट का नोटिस घर पर चस्पा किया है। अज़हर ख़ान पिछले काफी समय से फरार चल रहे हैं।
अज़हर ख़ान के खिलाफ थाना गंज में धारा 447 452 427 504 506 और 395 में मुकदमा दर्ज है, जिसमें पिछले काफी समय से वह वांछित चल रहे हैं।
अज़हर खान के खिलाफ रामपुर किले में नियम विरुद्ध तरीके से दुकाने बनवाने और जौहर यूनिवर्सिटी की टंकियों के नलकूपों के बिल का भुगतान नगर पालिका के खाते से कराने के मामले में ये नोटिस जारी हुए हैं।
अब रामपुर कोर्ट ने उनके खिलाफ 82 का नोटिस जारी किया है जिसके तहत थाना गंज पुलिस ने आज अजहर खान के निवास मोहल्ला कटरा जलालुद्दीन थाना गंज में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कर कोर्ट का नोटिस चस्पा किया है।
नोटिस में अजहर खान को 24 अगस्त 2020 को कोर्ट के समक्ष हाजिर होने को कहा गया है यह नोटिस रामपुर की ए.सी.जे.एम 3 कोर्ट ने जारी किया है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
