राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अगुवाई में रामपुर से शुरू AAP ‘वोट बचाओ संविधान बचाओ’ पदयात्रा

Date:

AAP सांसद संजय सिंह ने ‘वोट बचाओ संविधान बचाओ’ पदयात्रा शुरू की। 21-26 दिसंबर तक चलेगी, वोट कटौती और हेट स्पीच कानून पर BJP पर निशाना। UP चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल।

रामपुर (रिज़वान खान): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) ने ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ पदयात्रा’ की शुरुआत रामपुर से की है। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह कर रहे हैं।

यह पदयात्रा 21 दिसंबर से रामपुर से शुरू होकर 26 दिसंबर को अमरोहा में समाप्त होगी। यात्रा की शुरुआत से पहले संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित किया, जिसमें फ़ैसल लाला के साथ साथ प्रदेश एवं स्थानीय स्तर के पार्टी नेता भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में करीब साढ़े तीन करोड़ वोट काटे गए हैं, और इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर मसला है और इसका खुलासा जनता के सामने होना चाहिए।

संजय सिंह ने कर्नाटक सरकार के हेट स्पीच कानून पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ काम कर रही हैं।

उन्होंने अपनी यात्रा को कांग्रेस की “वोट चोर, गद्दी छोड़ यात्रा” से अलग बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी फिलहाल INDIA गठबंधन में इस मुद्दे पर शामिल नहीं है, इसलिए पार्टी अपनी अलग पदयात्रा निकाल रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

51-Member Committee Formed to Address Key Muslim Community Issues; Leaders Call for Unity

Following a landmark representative meeting of Millat-e-Islami-e-Hind, prominent leaders...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने से दो साल पहले छोड़ा पद

हालाइट्स: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों का...