Rampur: पत्नी की हत्या करने के बाद, फिर पति ने खुद पर भी चाकू से किए वार, दोनों की हुई मौत

Date:

रामपुर में एक पत‍ि ने पत्‍नी की बड़ी ही बेरहमी से हत्‍या कर दी। इसके बाद खुद को भी चाकू से गोद कर मौत की नींद सो गया। पड़ोसियों ने बताया क‍ि पत‍ि-पत्‍नी में अक्‍सर झगड़ा हुआ करता था।

रामपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के गंज क्षेत्र के मुहल्ला बगीचा आमना हाते वाली गली में शनिवार को घरेलू विवाद में शावेज ने पहले पत्नी शहाना की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी चाकू से वार कर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक शावेज के नशा ज्यादा करने को लेकर परिवार में विवाद रहता था। इसी वजह से पत्नी शहाना दोनों बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले मायके कांशीराम कालोनी पहाड़ी गेट जाकर रहने लगी थी। एक दिन पहले ही समझौता होने पर वह ससुराल आई थी। शनिवार को फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। शहाना की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि परिजन शावेज को घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गंज कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बगीचा आमना हाते वाली गली की घटना है। यहां सरकारी योजना के तहत बने इंदिरा आवास में शावेज पुत्र परवेज अपनी पत्नी शहाना और दो बच्चों के साथ रहता था। दोनों की छह साल पहले शादी हुई थी। शावेज कारचोब का काम करता था। वह नशे का आदी बताया जाता है। इसी को लेकर उसका पत्नी से विवाद होता था। पत्नी बच्चों को लेकर मायके कांशीराम कालोनी पहाड़ी गेट में रहने लगी थी।

शुक्रवार को पंचायत के बाद पत्नी वापस आ गई थी। शनिवार को फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में शावेज ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिए। इससे उसकी मृत्यु हो गई। बाद में उसने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस आ गई। घायल शावेज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी भी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी पर सीओ सिटी अनुज चौधरी, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी शरद पंवार और गंज कोतवाल लव सिरोही मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी मार लिया है।

पुलिस ने फारेसिंक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। मृतका की मां शकीला का कहना था कि बेटी काफी समय से मायके में रह रही थी। एक दिन पहले ही दामाद के भाई व अन्य परिजन आए थे और अपनी जिम्मेदारी पर बेटी को ले गए थे। उनका आरोप है कि दामाद के भाई व अन्य परिजनों ने जिम्मेदारी ली थी। अब वही उसकी मौत के जिम्मेदार भी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...