रामपुर: बिलासपुर विधानसभा स्थित शिव बाग मंडी में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि आदरणीय प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती प्रिया अग्रवाल जी रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजालान व स्वागत गीत के साथ हुई।
मुख्य अतिथि ने प्रांगण में उपस्थित सभी महिलाओं से मोदी जी जिंदाबाद, हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे लगवाए। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही अनगिनत योजनाओं के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पारुल अग्रवाल ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि के परिचय के साथ शक्ति मिशन द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अपने समस्त महिला मोर्चा व महिला शक्ति की तरफ से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद दिया और कहा कि हमें गर्व है कि हमें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी मिले हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधु गुगलानी ने की। सम्मेलन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री हंसराज पप्पू जी के प्रथम आगमन पर बिलासपुर मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी ने जोर शोर से स्वागत किया।
सम्मेलन की संयोजक श्रीमती बीना भारद्वाज जी ने भी भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला। सम्मेलन में बिलासपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चित्रक मित्तल जी भी उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, अर्चना गंगवार, जिला अध्यक्ष शकुंतला लोधी आदि सभी मंडलों के अध्यक्ष दुर्गा देवी, राधा देवी, माया देवी, रूबी, शोभा, कल्पना, बीना व महिला मोर्चा की समस्त टीम उपस्थित रही। सम्मेलन में वरिष्ठ पदाधिकारी बहनों को भी सम्मानित किया गया।
- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

