रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अखिलेश यादव की कोर टीम के अहम सदस्य अमीक जामेई मंगलवार रात सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आज़म खान से मुलाकात करने रामपुर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक चली बैठक में देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति तथा 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर सपा की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात में 2027 में समाजवादी सरकार की पुनर्बहाली और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में साझा रणनीति पर भी मंथन हुआ। अमीक जामेई ने इस दौरान आज़म खान को लेखक प्रेम प्रकाश की चर्चित पुस्तक “हिस्ट्री दैट इंडिया इग्नोर्ड” भी भेंट की।
गौरतलब है कि आज़म खान 23 माह सीतापुर जेल में रहने के बाद 23 सितंबर को रिहा हुए थे। रिहाई के बाद रामपुर लौटने पर उनका समर्थकों ने भव्य स्वागत किया था। उनके आवास पर लगातार विधायकों, सांसदों, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना-जाना जारी है।
इससे पहले 8 अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रामपुर पहुंचकर आज़म खान से लम्बी मुलाकात कर चुके हैं। उस दौरान अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी का “दरख़्त” बताते हुए कहा था कि आज़म खान की जड़ें गहरी हैं और वह पार्टी के लिए मजबूत साया हैं।
अमीक जामेई ने आज़म खान के साथ हुई मुलाकात को पार्टी के भविष्य और संगठन की मजबूती के लिए सार्थक बताया। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को समाजवादी पार्टी की आगामी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
- रामपुर: बायोमैट्रिक समानता की अड़चन दूर, जुड़वा बहनों को मिली अलग-अलग आधार पहचान

- रामपुर पहुंचीं मंडलायुक्त संगीता सिंह, अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

- विधानसभा चुनाव 2027: रामपुर में 17 सितंबर से शुरू होगी EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC)

- नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों से बढ़ा रामपुर का मान: डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बीईओ बबिता सिंह और प्रधानाध्यापिका वैलेटिना विक्टर को किया सम्मानित

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

