रामपुर, 5 नवम्बर 2025: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जनपद रामपुर के विभिन्न स्नान घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और समुचित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया गया, जिसके बीच श्रद्धालु निर्बाध रूप से स्नान व पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए।
जिले के 19 स्नान घाटों पर कुल लगभग 1 लाख 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और यातायात पुलिस कर्मी घाटों पर स्वयं मौजूद रहे और सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करते रहे।
भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस, पीएसी और होमगार्ड को तैनात किया गया। सभी घाटों पर अस्थायी चौकियाँ, लॉस्ट एंड फाउंड केंद्र और घोषणा प्रणाली (PA System) स्थापित की गईं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
जल पुलिस और गोताखोर दल को संवेदनशील स्थलों पर तैनात किया गया, वहीं ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से घाटों की सतत निगरानी की गई। भीड़ प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एम्बुलेंस, मेडिकल टीमें और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र उपलब्ध कराए गए। पुलिस हेल्प डेस्क और स्वयंसेवक दल श्रद्धालुओं की सहायता में लगातार सक्रिय रहे।
घाटवार आंकड़ों के अनुसार, अजीमनगर क्षेत्र में सर्वाधिक 31,500 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पटवाई, कोतवाली और शाहबाद क्षेत्रों में भी हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।
रामपुर पुलिस के सुव्यवस्थित प्रबंधन और समन्वित प्रयासों से कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व और मेले का आयोजन सकुशल एवं शांतिपूर्ण रहा। पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालु नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अनुशासन और सौहार्द बनाए रखने के लिए आभार जताया।
- रामपुर में विकास को नई दिशा: डीएम अजय कुमार द्विवेदी के एक साल में औद्योगिक निवेश, जनकल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

- आजम खान के घर पर खुशी और गम का एक साथ माहौल, अब्दुल्ला की रिहाई पर जश्न लेकिन आजम की हिरासत ने बिगाड़ा मूड

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

