रामपुर, 5 जून(अरमान ख़ान): उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री और पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन में महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक की और पारंपरिक समीक्षा पद्धति बदलते हुए अधिकारियों से विभागवार कार्यों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विकास भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। बैठक में नगर विधायक आकाश सक्सेना और मिलक शाहबाद विधायक राजबाला सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। हालांकि, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और स्वार‑टांडा के विधायक शफीक अंसारी बैठक में अनुपस्थित रहे, जिसे राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बताया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक की शुरूआत में कहा कि समीक्षा दो चरणों में संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सभी विभागीय अधिकारियों को अपना परिचय देने के साथ वर्ष 2025–26 के दौरान संचालित विकास व अवस्ठापना संबंधी कार्यों की जानकारी देनी होगी। इस जानकारी में विभाग को मिले बजट, खर्च की गई राशि और योजनाओं की वर्तमान स्थिति का विवरण शामिल होगा।
धर्मपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि केवल सांख्यिकीय आंकड़ों के आधार पर समीक्षा पर्याप्त नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे विभागों के कार्यों की वास्तविक स्थिति, जमीन पर हो रही प्रगति और ज़रूरत पड़ने पर समुचित सुधारात्मक कदमों का विवेचन प्रस्तुत करें ताकि जनता तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुँच सके।
- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

- ‘अब्दुल-अब्दुल’ सवाल पर भड़के सपा सांसद नदवी, बोले- किसी समुदाय का मजाक न उड़ाएं

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

- भारी बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान, सरकार तत्काल दे मुआवजा: मुस्तफा हुसैन

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- रामपुर पोस्टर विवाद: सपा नेताओं के निशाने पर सरकार, पोस्टर वार से यूपी में सियासी हलचल तेज

