रामपुर(अरमान ख़ान): उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटरों की धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला एवं ज़िलाध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हाथों में हाथ वाले पंखे लेकर नवाब गेट बिजली घर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी विद्युत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम (रामपुर) को सौंपा।
“जनता उठा रही देश की सबसे महंगी बिजली का बोझ”
राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में ‘आप’ ने आरोप लगाया कि इस भीषण गर्मी में भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में घंटों बिजली गुल रहती है। अघोषित कटौती से आम जनता, किसान, व्यापारी और छात्र त्रस्त हैं। रामपुर सहित पूरे सूबे की बिजली व्यवस्था वेंटिलेटर पर आ गई है। हैरानी की बात यह है कि इस बदहाली के बावजूद उत्तर प्रदेश की जनता देश में सबसे महंगी बिजली दरों का बोझ उठाने को मजबूर है।
“सरकार कागजों और बयानों में बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। आज जनता पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है।” – फ़ैसल ख़ान लाला (प्रदेश प्रवक्ता, AAP)
स्मार्ट मीटर या ‘लूट’ का जरिया?
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष अंसार अहमद ने स्मार्ट मीटरों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों ने उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने का काम किया है। पूरे प्रदेश से फर्जी बिलिंग, गलत रीडिंग और अचानक कई गुना बिल बढ़कर आने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे आम आदमी आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है, लेकिन अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं।
आम आदमी पार्टी की प्रमुख मांगें:
पार्टी ने राज्यपाल के माध्यम से प्रदेश सरकार के सामने निम्नलिखित मांगें रखी हैं:
- सूबे में अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए।
- भीषण गर्मी को देखते हुए पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो।
- स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ियों और फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
- बिजली की महंगी दरों में कमी की जाए और भविष्य में बढ़ोतरी पर रोक लगे।
- उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र बने।
प्रदर्शन में ये लोग रहे शामिल:
इस बड़े विरोध प्रदर्शन में स्थानीय पार्षदों (सभासदों) और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। मौके पर मुख्य रूप से सभासद मौहम्मद ज़फ़र, यासीन उर्फ गुड्डू, सरफ़राज़ गुडडू, आरिफ सिकंदर राजू, वकील अहमद, शावेज़ भूरा, हबीब अहमद, आसिफ अली, मौ० तारिक, शारिक परवेज़, मौ० वकील, अब्दुल अय्यूब, फैजान सैफी, वकील हैदराबादी, नियाज़ अहमद, बशीर अहमद शामिल रहे।
इसके अलावा महिला विंग और संगठन से नगमा खां, शाहीन बी, फायज़ा बी, महबूब जहां, समीना बी, रिज़वान खां, ज़ाहिद अंसारी, इकबाल हुसैन, आयुष जौहरी, शिराज अहमद, मुन्ने अली, पूर्व प्रधान रईस उद्दीन, इकरार अहमद, जावेद हबीब, राशिद अली, दानिश खां, मुकेश यादव, भीम सिंह, इंद्रमणि और महेश सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- रामपुर पहुंचीं मंडलायुक्त संगीता सिंह, अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

- विधानसभा चुनाव 2027: रामपुर में 17 सितंबर से शुरू होगी EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC)

- नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों से बढ़ा रामपुर का मान: डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बीईओ बबिता सिंह और प्रधानाध्यापिका वैलेटिना विक्टर को किया सम्मानित

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष सना मामून की कार्यशैली से AAP नाराज़, लगाया भाजपा की कठपुतली बनने का आरोप

- रामपुर: दूसरी शादी को लेकर कोतवाली परिसर में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया

- रामपुर: ‘परिवार दूर है, पर अब रामपुर भी मेरा परिवार’— DM अजय कुमार द्विवेदी का भावुक पोस्ट, स्कूली बच्चियों से बंधवाई राखी

- आजम खान पर हुए हर जुल्म का बदला लेंगे, सरकार बनने पर अधिकारियों को भेजेंगे जेल: शिवपाल यादव

